क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती महाराष्ट्र में अब से 'क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा दिवस'
23 दिसम्बर, 2020
फाल्गुन
विश्व समाचार सेवा
महाराष्ट्र
में नारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल करने वाली क्रांतिज्योति
सावित्रीबाई फुले की जयंती ३ जनवरी अब से राज्य में सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा
दिवस के रूप में मनाई जाएगी. नारी शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले के कार्य एवं
उनके योगदान को समाज के प्रत्येक तबके तक पहुँचाने के उद्देश्य एवं जरुरत के
मद्देनजर आज महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक मुंबई में सम्पन्न हुई. 3 जनवरी को अब से राज्य की शालाओं में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित भाषण, निबंध, वक्तृत्व स्पर्धाओं के साथ परिसंवाद एवं एकांकी के मंचन भी किए जाने की जानकारी राज्य के सूचना निदेशालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है.
Comments
Post a Comment